मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक

मण्डला। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन कार्या की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय के निर्माण कार्या को जल्द पूरा कर परिसर में व्यवस्थायें दुरुस्त करें। श्रीमती सिंह ने ईई पीडब्ल्यूडी को परिसर से अनावश्यक निर्माण सामग्री हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बैठने के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में कचरा रखने, निकासी के लिए जरूरी नालियों का निर्माण, उसकी समय-समय पर निकासी के बारे जरूरी चर्चा की। कलेक्टर ने कोविड-19 मरीजों के वार्ड परिसर में प्रवेश एवं निकास के लिए अलग से व्यवस्था बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के चलते अस्पताल में ऑक्सीजन री-फिलिंग आदि की अनिवार्यतः व्यवस्थायें पुख्ता रखें। उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिए चिकित्सालय में कमरों, ओपीडी की स्थिति, आईसीयू, फीवर क्लीनिक, कन्ट्रोल रूम एवं अन्य जरूरी लोकेशन के बारे में मैप बनाकर आवश्यक जगहों पर चस्पा करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने जिला चिकित्सालय में दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांग फ्रेंडली निर्माण करने के निर्देश दिए।श्रीमती सिंह ने जिला चिकित्सालय तक पहुंचने के लिए मार्ग को सुगम एवं बाधारहित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में पीने के पानी की जगहों को चिन्हित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि परिसर में वाहनों के पार्किंग के लिए पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित हो। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन ट्रू-नॉट मशीन से हो रहे कोरोना जांच सेम्पलों की जानकारी ली। उन्होंने सीएमएचओ को शासकीय रूप से अधिकृत फीवर क्लीनिक एवं कोविड जांच केन्द्रों की जानकारी ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना की अनाधिकृत जांच करने वालों की जानकारी मिलने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें।

आज से पुनः किल कोरोना अभियान प्रारंभ

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सीएमएचओ को निर्देशित किया कि जिले में पुनः किल कोरोना अभियान प्रारंभ करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से ग्रामीण स्तर एवं घर-घर तक स्वास्थ्य जांच एवं जरूरी जानकारी इकट्ठा करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने जिले की जनता से अपील की है कि किल कोरोना अभियान के तहत् उनके घर आने वाले स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास के अमले को कोरोना एवं अन्य जरूरी जानकारियाँ प्रदान करने में सहयोग करें। इसी प्रकार बाहर से आने वाले तथा घर के किसी भी सदस्य को कोरोना के लक्षण या अन्य स्वास्थ्य समस्या होने की जानकारी को नहीं छुपाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page