जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

चैन स्नेचर पुलिस गिरफ्त में

घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त

जबलपुर दर्पण ब्यूरो

थाना अधारताल में दिनांक 23-06-19 को श्रीमती उर्मिला यादव निवासी मकरोनिया जिला सागर ने रिपोट दर्ज कराई थी कि वह तीन दिन पहले अपने भाई सतीश यादव के घर आलोक नगर अधारताल आई थी दिनांक 23-06-19 को शाम 04 बजे अपने भाई के घर से पैदल अपनी बेटी मौसमी यादव के यहां पुष्पकनगर जा रही थी जैसे ही गार्डन गेट के सामने पहुंची एक मोटर सायकल में सवार 02 व्यक्ति उसके बाजु से आकर मोटर सायकिल साईड से सटा दिये, मोटर सायकल में पीछे बैठा व्यक्ति उसके गले से सोने की चेन छीनकर भागा, अनिल पटैल एवं सतीष यादव ने पीछा कर लूटने वाले को पकड़ा तो अपने आप को छुड़ाकर गिरते पडते भागा जिसेे गिरने पड़ने से बदन में चोट आई है, मोटर सायकल चलाने वाला भाग गया है, पकड़े गये व्यक्ति के पास  सोने की चेन दो टुकड़ों मेें मिली है चेन का लाकेट नहीं मिला है, पकड़ गया व्यक्ति ने पूछताछ पर अपना नाम सतीश उर्फ खेमू गौड़ उम्र 40 वर्ष निवासी सिद्वबाबा लालमाटी घमापुर तथा भागने वाले साथी का नाम बंटी उर्फ रामकिशोर बताया था। रिर्पोट पर धारा 392 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर सतीश उर्फ खेमू गौड़ को अभिरक्षा मे लेते हुए फरार साथी बंटी उर्फ रामकिशोर पटेल की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक  जबलपुर श्री सिध्दार्थ बहुगुणा  (भा.पु.से.) द्वारा फरार आरोपियो की तलाश पतासाजी  कर  अविलम्ब  गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर) श्री अगम जैन (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से.) के द्वारा संभाग के थाना प्रभारियो तथा थानों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियो तथा मुखबिरो को फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु लगाया गया है। आज दिनांक 10/09/2020 को  विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि लूट के प्रकरण में फरार आरोपी बंटी की सुहागी में है,  मिलने पर दबिश देते हुये बंटी  उर्फ रामकिशोर पटेल को अभिरक्षा में लेते हुये तलाशी ली जो एक बटनदार चाकू रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25 आम्र्स एक्ट के तहत जप्त कर  थाना अधारताल  मे पजींबद्ध अपराध क्रमांक 516/2019 धारा 392 भादवि के प्रकरण मे गिरफ्तारी शुमार की करते हुये घटना में प्रयुक्त  पल्सर काले कलर की  मोटर सायकिल क्रमंाक एमपी 20 एनजी 1793 जप्त करते हुये और भी प्रकरणो में पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय भूमिका – लूट के प्रकरण में फरार आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेश मिश्रा, उप निरीक्षक फग्गन सिंह उईके, स.उ.नि. टेकचंद शर्मा प्रधान आरक्षक मोहन तिवारी  आरक्षक हितेन्द्र रावत, शुक्रभान की सराहनीय भूमिका रही। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page