जिला चिकित्सालय में बच्चा बदलने से बचा पैदा हुआ लड़का दे रहे थे लड़की

सतना। जिला अस्पताल में आज कुशवाहा परिवार के साथ बड़ा ही घिनौना मचाक या फिर यूं कहें कि साजिस हुई थी , कुशवाहा परिवार को लड़का हुआ , चंद घंटों के बाद जब परिवार ने अपना बच्चा मांगा तो उन्हे लड़की दी गई, कुशवाहा परिवार जब पूरी ताकत से अड़ गया तो जिला अस्पताल प्रशासन को अपनी गलती का अहसास हो गया, उन्होंने अपनी गलती पर पर्दा डालते हुए बच्चा (लड़का) सौंप कर मामले का पटाक्षेप कर दिया । यहां पर सबसे बड़ी बात यह है कि अगर कुशवाहा परिवार ने अपने बच्चे की पैदा होने के बाद तत्काल मोबाइल में तस्वीर न ली होती तो वह भी मजबूर हो जाते । जिला अस्पताल प्रशासन के जिम्मेदार अब इस घटना को मामूली बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं । जिला अस्पताल की इस घटना ने कई प्रश्नों को जन्म दे दिया है । मामला मैहर के मड़ई ग्राम का मामला है ।



