डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कर,ग्रामीणों को किया जागरूक

चिटफंड कंपनी को लेकर पुलिस लगातार चला रही जागरूकता अभियान

डिंडोरी/खरगहना। कोतवाली पुलिस लगातार चिटफंड कंपनियों मैं हो रही धांधली को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है, कोतवाली पुलिस जिले के कई गांवों में पहुंचकर शिविर, चौपाल लगाकर ग्रामीणों को चिटफंड कंपनी से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में चिटफंड कंपनी के नाम से लाखों रुपए की वसूली जिले में की गई थी, जिसमें जिले के कुछ कथित दलाल भी शामिल थे, जो गांव गांव जाकर लोगों से पैसे जमा करवाने का काम किया करते थे, जिनकी धरपकड़ भी पुलिस द्वारा की जा रही है। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए कल गुरूवार को कोतवाली थाना अंतर्गत कोड़िया गांव में कबड्डी मैच प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए चौपाल का आयोजन भी किया गया।चोंपाल लगाकर जहां कोतवाली पुलिस ग्रामीणों को जागरूक करती नजर आई, चोपाल में एसडीओपी सहित थाना प्रभारी सीके सिरामे व अन्य पुलिस का स्टाफ मौजूद रहा,जहां स्थानीय ग्रामीण भी चोपाल में पहुंचकर जानकारी ली, पुलिस ने चिटफंड कंपनियों के नाम से वसूली करने वाले दलालों से सावधान रहने को कहा गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि जागरूकता अभियान अभी और आगे तक चलेगा, पुलिस का उद्देश्य है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा चिटफंड कंपनियों के बारे में जागरूक किया जाए,कोतवाली पुलिस की इस अभिनव पहल की लोगों ने सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page