बालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश

रेल्वे के डीआरयूसीसी कमेटी में युवा नेता मोनिल जैन सदस्य नियुक्त


जबलपुर ब्राडगेज को शीघ्रता से शुरू करना और रेल सुविधा उपलब्ध करना होगी प्राथमिकता-मोनिल
बालाघाट। यह जिले के युवाओं के लिए गौरव की बात है कि बालाघाट जिले के युवा चेहरे मोनिल जैन को दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे में डीआरयूसीसी कमेटी सदस्य बनाया गया है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की डीआरयुसी कमेटी नागपुर जोन की नवीन कमेटी मेंबर 2020-2021 की गत दिवस घोषणा की गई है। जिसमें बालाघाट जिले के युवा नेता, मिलनसार एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स सदस्य मोनिल जैन को बालाघाट जिले के प्रतिनिधि के रूप में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जिसमे जिला के युवाओं एवं चंेबर ऑफ कामर्स के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। देश के प्रधानमंत्री द्वारा युवाओं को दिये जा रहे अवसर को लेकर युवाओं ने धन्यवाद प्रेषित किया है। बालाघाट जिला को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में बालाघाट जिले को स्थान मिलना बालाघाट के बहुप्रतीक्षित ब्राडगेज परियोजना के लिए मिल का पत्थर साबित हो सकता है।
डीआरयूसीसी में सदस्य बनाये गये युवा नेता मोनिल जैन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश निर्माण में युवाओं को अवसर प्रदान किया जा रहा है, जो देश के भविष्य के विकास के संकल्प की परिकल्पना को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि जिस जिम्मेदारी से उन्हें नागपुर जोन की कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है, उस जिम्मेदारी का वह पूरी ईमानदारी से पालन करें और जो भी सदस्य होते हुए जिले के लिए संभव हो सकेगा, उसके लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे। श्री जैन कहा कि बालाघाट जिले की बहुप्रतीक्षित मांग ब्राडगेज को शीघ्रता से शुरु करना एवं यात्रियो के लिए स्टेशनो में सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के साथ ही जिले में रेल यातायात को सुचारू बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि मेरा यह भी प्रयास होगा कि रेलवे में बालाघाट जिले के युवाओ को रोजगार के अवसर प्रदान हो। विकासशील कार्यो एवं परियोजनाओं को भारतीय रेल के माध्यम से बालाघाट जिले को विकास की ओर अग्रसर करना ही मेरा ध्येय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। जिससे रेल यातायात भी अधिकांश रूप से बंद है, इस दौरान यह चुनौती है कि किस तरह कोरोना महामारी काल में आम जनता को सुरक्षित रख उनके गंतव्यों तक आसानी से पहुँचा जा सके, इसके लिए भी रेल विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर इसके सकारात्मक परिणाम निकालने का प्रयास किया जायेगा।
डीआरयूसीसी में सदस्य बनाये जाने पर युवा नेतृत्व मोनिल जैन ने अपनी माता एवं बड़े भाई के आशीर्वाद और राजनीतिक मार्गदर्शक पूर्व कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन, आयुष राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे ,सांसद ढालसिंह बिसेन, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे भाजपा उपाध्यक्ष एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष अभय सेठिया तथा समस्त वरिष्ठ भाजपाई, परिवारजनों, इष्टजनों एवं मेरे सभी पत्रकार बन्दुओ का आभार व्यक्त किया है। साथ ही सभी के मार्गदर्शन में बालाघाट भाजपा कार्यकर्ताओं सहित समाज में हर्ष व्याप्त
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की डीआरयूसीसी कमेटी में मोनिल जैन को सदस्य बनाये जाने पर भाजपा और समाज में हर्ष व्याप्त है। भाजपा कार्यलय में युवा नेतृत्व मोनिल जैन के साऊथ पूर्व मध्य रेल्वे नागपुर डीआरयूसीसी कमेटी का सदस्य मनोनित होने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया और मुंह मीठा कराया गया। अल्पसंख्यक आयोग सदस्यत आदरणीय तुकडयादास वैध, सत्यनारायण अग्रवाल, सुरजीत सिंह ठाकुर, अनिल धुवारे, दिलीप चौरसिया, चित्रसेन पारधी, गुलशन भाटिया, रूपेश वैद्य, रानू श्रीवास्तव, जितेंद्र चौधरी, संजय मिश्रा, जुगनू जायसवाल, सुमित यादव, संजय खंडेलवाल, हेमेन्द्र क्षीरसागर, भारत चौधरी, राज हरिनखेरे, दिलीप जानी, श्याम लालवानी सतीश लिल्हारे, वैध कटरे, अजय सुखदेवे, सिद्धार्थ बाजपेयी, विवेक वासनिक, आशीष डोंगरे, संतोष लिल्हारे, ने नवनियुक्त डीआरयूसीसी कमेटी में सदस्य बनाये गये मोनिल जैन को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page