मध्य प्रदेशसतना दर्पण

जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बढाने कैट की मांग का बार एसोसिएशन ने किया समर्थन

सतना। देश के व्यापारियों की शीर्ष संस्था कन्फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ‘कैट’ द्वारा जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बढाने जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के जिले में विस्तार की मांग को लेकर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान का बार एसोसिएशन ने समर्थन दिया है। कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल ने बताया कि आज दोपहर 12:00 बजे टीम कैट ने सिविल लाइन स्थित कचहरी प्रांगण में सभी वकीलों के हस्ताक्षर प्राप्त किए।इस मौके पर बार एशोशियेन के अध्यक्ष राज बहादुर सिंह जी ने कैट के प्रयास की सराहना करते हुए जिले में स्वास्थ सुविधाएं की कमी पर चिंता जाहिर की है। आपने कहा कि बार एशोशियेन सतना के लिए कैट के साथ है।
इस मौके पर कैट के प्रदेश सचिव अशोक दौलतानी ने बताया कि कैट जिले में स्वास्थ सुविधाएं बढाने के लिए मुख्यमंत्री को अवगत करा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करेगा।कैट के गोबिंद छाबडिया ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान में शामिल सैकड़ों वकीलों ने जनहित में किए जा कैट के कार्य की सराहना करते हुए सहयोग का भी आश्वासन दिया है।
इस मौके पर जिला मंत्री पवन मलिक. अजय कलवानी. राजेश अग्रवाल. जितेन्द्र शाबनानी. अंकित विश्वकर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।कैट के अजय कलवानी ने लोगों से अपील की है,हस्ताक्षर अभियान में अधिक से अधिक लोग शामिल हो ताकि जिले की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page