खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशवायलर न्युजस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

एक्सपायर्ड डेट के इंजेक्शन लगा रहा था झोलाछाप डॉक्टर।

विरोध करने पर विवाद पर उतर आया डॉक्टर

जबलपुर। लोग अक्सर नजदीक होने के नाते या सस्ता होने के नाते या फिर अक्सर आवश्यकता होने के नाते नजदीक के डॉक्टर के पास चले जाते हैं मगर वह यह भूल जाते हैं। कि यदि वह डॉक्टर झोलाछाप हुआ तो उससे उनकी सेहत को फायदा होने की बजाय नुकसान हो सकता है।

कोरोना काल में शहर के भीतर झोलाछाप डॉक्टरों पर जबरदस्त कार्रवाई हुई लेकिन इससे इनके हौसले पस्त हुए हो या इनके कारगुजारी या कम हुई हो ऐसा नजर नहीं आता। हनुमान ताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ताजा मामला आया है फूटा ताल का। जहां एक बीएएमएस की डिग्री लिखकर एलोपैथिक की प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर के द्वारा एक्सपायरी डेट के इंजेक्शन मरीजों को लगाए जा रहे थे। पीड़ित दीपक कश्यप को जब एक्सपायरी डेट के इंजेक्शन लगाए जा रहे थे। उसके मित्र मोहन गुप्ता और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया। तो डॉक्टर गाली गलौज और मारपीट पर उतर आया। लिहाजा क्षेत्रीय लोगों ने मिलकर डॉक्टर के खिलाफ कंप्लेंट रजिस्टर्ड कराई। समाज सेवी इमरान खान, विजय जयसवाल, यशवंत, आशीष गुप्ता और साथियों ने सीएमओ को पत्र लिखकर ऐसे डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page