डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पित्रृ पक्ष में गृह प्रवेश कराए जाने को लेकर महिला कांग्रेस कमेटी नाराज

  • राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी। पिछले दिनों जिले भर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को गृह प्रवेश डिस्टल तरीके से कराया गया, पितृपक्ष में गृह प्रवेश को लेकर महिला कांग्रेस कमेटी नाराज है, महिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।अध्यक्ष ने कहा शिवराज सिंह अनूपपुर में पितृपक्ष पर भूमिपूजन किया और डिंड़ौरी जिले के जिन १४ पुलिस कर्मीओं की अनूपपुर डियूटी लगाई थी वे वापसी कोरोना पॉजिटिव पाये गये ज्ञापन दिया गया कि भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज जी के द्वारा गृह प्रवेश और भूमि पूजन पितृपक्ष में किया जा रहा है जो कि हिंदू धर्म के अनुसार वर्जीत है पितृ पक्ष में हिंदू धर्म के अनुसार कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते जो पितृपक्ष में शुभ कार्य किए जाते हैं उनका फल अशुभ मिलता है लेकिन भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी पितृपक्ष में भूमि पूजन गृह प्रवेश के द्वारा करवाया जा रहा है जिसका अशुभ फल देश और प्रदेश की जनता को भुगतना पड सकता है वैसे तो भाजपा हिंदूवादी पार्टी बनती है इस प्रकार पित्र पक्ष में शुभ कार्य कराने से उनकी मंशा पर प्रश्न चिन्ह लग रहे क्या मोदी जी और शिवराज जी देश की जनता जो कोरोना वायरस महामारी की मार झेल रही है उन्हें किसी और विपदा की ओर अग्रेषित किया जा रहा है पितृपक्ष में शुभ कार्य करना हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के विश्वास के साथ विश्वास घात करना है।
जिला महिला कांग्रेस डिंड़ौरी ने महामहिम जी से मांग की गई कि पितृ पक्ष में कोई भी शुभ कार्य नहीं कराए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page