पुलिस अधिकारों के लिए फिर उठी आवाज।

इमरान खान मित्र मंडल का सतत प्रयास।
जबलपुर। एक पुलिसकर्मी जब अपने घर से ड्यूटी पर निकलता है तो जान हथेली पर लेकर निकलता है। देशभक्ति और जन सेवा का जज्बा लिए है। पुलिसकर्मी लगातार 24 घंटे सातों दिन है समाज की सेवा और सुरक्षा में लगे रहते हैं।
आज के दौर में पुलिसकर्मियों पर काम का जबरदस्त दबाव है।
पुलिसकर्मियों पर काम करने के घंटे तय नहीं है। वाजिब पे ग्रेड नहीं है और सबसे बड़ी बात अपने हक मैं आवाज उठाने का अधिकार नहीं है। ऐसी स्थिति में समाज को ही उनके हक में आवाज उठाने के लिए आगे आना पड़ेगा।
इसी सोच के साथ इमरान खान मित्र मंडल ने पुलिस के अधिकारों के लिए एक अभियान चलाया हुआ है इसके तहत वे शहर और गांव हर जगह जाकर वहां की प्रशासन को ज्ञापन सौंप रहे हैं उनके ज्ञापन में प्रमुख मांगे हैं पुलिसकर्मियों के काम के केवल आठ घंटे तय किए जाएं उनका पे ग्रेड अपग्रेड किया जाए। आरक्षक से निरीक्षक तक शीघ्र प्रमोशन हो एरियर का भुगतान हो और पुलिसकर्मियों को बेहतर आवास मिले। आज डिंडोरी जिले के कलेक्टर को इमरान खान मित्र मंडल की ओर से ज्ञापन दिया गया और ज्ञापन सौंपने में इमरान खान के साथ आदिवासी समुदाय से जहर सिंह मरकाम संतोष धुर्वे मनोहर श्याम मनोज प्रधान और तमाम साथी मौजूद रहे।



