जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पेंशनर एसोसिएशन ने मनाई रंगपंचमी

जबलपुर दर्पण । पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रांतीय महामंत्री एच पी उरमलिया के नेतृत्व में नगर के वरिष्ठ पेंशनर्स ने टाउन हॉल मे उपस्थित होकर सर्वप्रथम गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके होली के कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा प्रत्येक पेंशनर को गुलाल का टीका लगाते हुए पुष्प वर्षा करके एक दूसरे को बधाईयां एवं शुभकामना दी तथा जिन पेंशनर के जन्म दिन माह फरवरी एवं मार्च में मनाए जाने हैं उनका भी पुष्पहारों से तथा श्रीफल देकर बधाईयां दी, एवं उनको शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम समाप्त किया।
कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व सभी पेंशनर से राष्ट्रगान का गायन कर कार्यक्रम समाप्त किया गया। कार्यक्रम में विशेष रुप से गौरीशंकर पांडे, सुरेंद्र श्रीवास्तव, एसपी शुक्ला, एके शुक्ला, जीपी सराठे, बीएसपी गौर, देवीप्रसाद दुबे, के पी चतुर्वेदी, आर एन सोनी, श्रीकांत बाजपेई, मो.अफजल, शिव कुमार जाट, सी एस ठगेले, आदि अनेक पेंशनर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page