प्रबंधक के कहने पर सेल्समैन हितग्राहियों को कम दे रहा राशन

लम्बे समय से प्रबंधक की मनमानी से त्रस्त है ग्रामीण।
डिंडोरी दर्पण। जिले के जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत खरगहना में मुख्य मार्ग तिराहा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से जिम्मेदारों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही,जहां प्रबंधक व सेल्समैन मिलकर आए दिन कई गड़बड़ियां कर रहे हैं। आरोप है कि कोरोना काल में शासन द्वारा जारी किए गए निशुल्क राशन वितरण में जिम्मेदार प्रबंधक ओर सैल्समैन द्वारा मिलीभगत करके पिछले कई महीनों से धांधली की जा रही है, आरोप है कि हितग्राहियों को कम मात्रा में ही राशन दिया जा रहा है। गौरतलब है कि एक ओर शासन द्वारा कोरोना काल में हर परिवारों को हर महिने पांच किलो का अतिरिक्त मुफ्त राशन देने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन यहां जिम्मेदारों की मनमानी की वजह से स्थानीय ग्रामीणों को मुफ्त वाला राशन कम मात्रा में मिल रहा है।
- सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर कार्रवाई की मांग।
बताया गया कि कोरोना काल में शासन द्वारा दिए गए मुक्त चावल, गेहूं को कम मात्रा में हितग्राहियों को तोल कर देने के मामले में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई करने की मांग की गई है। बताया गया कि कोरोना काल में शासन द्वारा निर्धारित निःशुल्क राशन वितरण में कई हितग्राहियों को कम मात्रा में चावल,गेहूं दिया गया है।जानकारी लगने पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में करते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।



