खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

आखिर कौन जिम्मेदार है आशीष तिवारी की असामयिक मौत का।

ब्राह्मण समाज की ओर से पंडित अमित खंपरिया की जांच की मांग।

जबलपुर। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक पीड़िता ने अपनी व्यथा समाज के समक्ष रखी कि किस प्रकार उसके पति को एक मामूली सी बीमारी के चलते अपनी जान से हाथ धोना पड़ा और इस घटना में उस विभाग का पूरा हाथ है। जिस पर मरीजों की जान बचाने की जिम्मेदारी थी। चिकित्सा जैसे साफ-सुथरे पैशे की छवि पर एक गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है।
मृत्यु केवल एक व्यक्ति की नहीं बल्कि उस विश्वास की भी है। जो चिकित्सकों को दूसरा भगवान का दर्जा देता हैं। यदि जल्दी शासन प्रशासन और स्वयं चिकित्सकों ने इस विषय में आवश्यक कदम नहीं उठाया। तो यह विश्वास डगमगा जाएगा और स्वास्थ्य व्यवस्था स्वयं आईसीयू में चली जाएगी।
ब्रांम्हण समाज की तरफ से पंडित अमित खंपरिया और उनके साथ उपस्थित सभी लोगों ने जिलाधीश कर्मवीर शर्मा को इस विषय में ज्ञापन सौंपा है और शीघ्र ही कार्यवाही की मांग की है।
मीडिया से बात करते हुए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस घटना पर जांच समिति गठित कर दी है और जो भी इस इस घटना के पीछे दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बात बड़ी साफ है कि सख्त कार्रवाई की जाएगी इसे हटाया जवाब कहें या फिर कोई ठोस कदम व्यवस्था के लापरवाह लोगों के सामने कोई सबक यह तो आने वाला वक्त बताएगा फिलहाल तो स्वास्थ व्यवस्थाओं को इतना ही सुधार लीजिए साहब आगे किसी और व्यक्ति की असामयिक मौत ना हो तीन विषम परिस्थितियों में आप पर और आप की व्यवस्था पर जनता का विश्वास बना रहे कोई ऐसा ठोस कदम उठाइए पंडित अमित खंपरिया ने कलेक्टर साहब के वक्तव्य पर अपना विश्वास प्रकट किया साथ यह भी कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वो पूरे समाज के साथ सड़कों पर उतरेंगे और आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page