खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशवायलर न्युज

छेड़छाड़ की शिकार युवती ने लगाई एसपी से गुहार।

आरोपियों द्वारा धमकाया जा रहा है।

जबलपुर। नारी सम्मान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे उस समय बेमानी हो जाते हैं। जब प्रत्यक्ष में कोई ऐसी घटना सामने आती है। जिसमें पीड़ित लड़की को न्याय के लिए भटकना पड़ता है और आरोपियों की प्रताड़ना को सहन करना पड़ता है। ताजा
मामला सामने आया है, थाना माढोताल के अंतर्गत। अपने पति और लड़के के साथ फल का ठेला लगाने वाली रध्धोबाई जोकि कठोंदा प्रभात नगर की निवासी है। मोहल्ले में ही रहने वाले मिलन और संजू नुनिया के खिलाफ शिकायत लेकर आई थी। उनका कहना है कि, उनकी नाबालिग बच्ची को आए दिन मोहल्ले में ही रहने वाले ये दोनों आरोपी छोड़ते हैं और परेशान करते हैं। 21 सितंबर को थाना माढ़ोताल में की गई। इसके बाद एक शिकायत 22 तारीख को भी उसी थाने में की गई। इसका कारण यह है 21 तारीख को 2:00 बजे दोनों आरोपियों ने लड़की का रास्ता रोककर जबरदस्ती प्यार का इजहार किया और छेड़छाड़ करने लगे। पीड़ित जब पुलिस में शिकायत करने के लिए पहुंचे, तो शिकायत करने के बाद उसी दिन रात करीब 11:00 से 11:30 के बीच दोनों लड़के फिर आए दूसरे अन्य साथियों के साथ और लड़की को जबरदस्ती उठाकर ले जाने की धमकी दी। 22 सितंबर को दोबारा उन बदमाशों के विरुद्ध थाने में सूचना दी गई। परंतु अभी तक आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई। आरोपियों द्वारा निरंतर प्रताड़ित किया जा रहा है। धमकियां दी जा रही है। मगर पुलिस आरोपियों के प्रति उदासीन बनी हुई है। अब वो एसपी ऑफिस न्याय की गुहार लगाने आए हैं। यदि समय रहते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। तो निश्चित ही इस पीड़िता को न्याय मिल पाएगा और इस परिवार का भी सम्मान से जीने के अधिकार की रक्षा हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page