खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

हुसैनिया गर्ल्स स्कूल भ्रष्टाचार का मामला शिक्षा मंत्री के संज्ञान में।

ताज उस्मानी और इमरान खान संग युवाओं ने उठाई आवाज।

जबलपुर। भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और व्यवस्था के नाम पर जनता की कराह और तकलीफ हैं। गरीब आदमी अपने अधिकार के लिए गुहार ही लगाता रहता है और बीच के बीच वालिए मलाई उड़ा लेते हैं।
मुस्लिम बहुल क्षेत्र में स्थित हुसैनिया गर्ल्स स्कूल हो रहे गबन घोटाले को लेकर माननीय शिक्षा मंत्री प्रभु राम चौधरी जी को सौंपा गया ज्ञापन दोषियों को जेल भेजने की मांग बच्चों की फीस की रकम से प्रॉपर्टी कारोबार में पैसा लगाया उदा बंद करके अनियमितता पाई गई मीडिया के माध्यम से लगातार आवाज उठाई जा रही है दोषियों को जेल भेजा जाए इसी सिलसिले में वरिष्ठ समाजसेवी ताज उस्मानी जी इमरान खान अयाज अंसारी जकी घीवाला, साजिद भाई फैजान कुरैशी समस्त लोग मौजूद थे। इसके पहले गबन का मामला उजागर होने के बाद हुसैनिया एजुकेशनल सोसायटी की रविवार को हुई बैठक में अध्यक्ष और सचिव ने गबन की बात स्वीकार कर ली है। हुसैनिया स्कूल से गबन करके निजी नाम से खरीदी गई जमीन को बेचकर 6 माह के अंदर पैसा चुकाने का समय सोसायटी की तरफ से दोनों को दिया गया है। शनिवार को हुसैनिया स्कूल बहोराबाग में हुई सोसायटी की बैठक के दौरान सोसायटी के अध्यक्ष रहीम खान, सचिव सिराज अहमद, उपाध्यक्ष सलाहुद्दीन अंसारी, कोषाध्यक्ष आयाज अहमद, मो. शबान, शकील अहमद अंसारी, शब्बीर अहमद, सरफराज अहमद, मकसूद अहमद उपस्थित थे। समिति के सभी सदस्यों ने इस आर्थिक अनियमित्ता की निंदा की और अध्यक्ष एवं सचिव को चेतावनी जारी की है।

इस मामले में आंदोलन कर रहे समाजसेवी ताज उस्मानी ने कहा, यह हमारी नहीं हुसैनिया स्कूल की गरीब बच्चियों और उनके मेहनतकश मां बाप की जीत है। हमारी लड़ाई अभी जारी है। जब तक एक एक पैसा हुसैनिया स्कूल में वापस नहीं आ जाता। दोषियों पर कानूनी कार्यवाही नहीं हो जाती, हम संघर्ष करते रहेंगे। उस्मानी ने कहा, अभी सिर्फ बच्चियों की फीस में हुआ घोटाला सामने आया है। हमारी मांग है की 2005-2020 तक संस्था का आडिट कराया जाए। इससे स्कूल फंड और संपत्तियों में हुये कई और घोटाले सामने आने की संभावना है। उस्मानी ने साफ कहा की यह हमारी लड़ाई की शुरुआत है, हम दूसरे स्कूलों से भी स्कूल के हिसाब किताब को सार्वजनिक करने की मांग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page