मध्य प्रदेशशहडोल दर्पण

पेंशन प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित

शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग नरेश पाल ने लंबित पेंशन प्रकरणों एवं अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। कमिश्नर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि अनुकंपा नियुक्ति एवं पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिये शासन स्तर से सतत पत्र व्यवहार किया जाएं तथा अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाएं।
कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि शहडोल संभाग में अनुकंपा नियुक्ति एवं पेंशन प्रकरणों के निराकरण को सभी विभागीय अधिकारी प्राथमिकता दें।कमिश्नर शहडोल संभाग नरेश पाल ने आज समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक मे विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थें।गरीब और कमजोर तबके के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए
बैठक में कमिश्नर ने अधिकारियों केा निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा चलाएं जा रहे अभियानों का तेजी से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने कहा कि गरीब और कमजोर तबके के लोगों को उनके लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
मेडिकल कालेज में संचार सुविधाओं का विस्तार करने के दिए निर्देश बैठक में मेडिकल कालेज शहडोल की व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि मेडिकल कालेज में दूर संचार सुविधाओं का विस्तार किया जाएं। मेडिकल कालेज क्षेत्र में दूर संचार की नेटवर्किंग बढ़ाया जाएं।
बैठक में मेडिकल कालेज में विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिये कमिश्नर ने डबल फीडर की सुविधा के लिये शीघ्र प्रक्कलन तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए।सड़क मरम्मत के कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाएं कमिश्नर ने न्यू बस स्टैण्ड से मेडिकल कालेज तक सड़क सुधार कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि न्यू बस स्टैण्ड से मेडिकल कालेज तक आवागमन सुगम हो इसके लिए सड़क मरम्मत के कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाएं।साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
बैठक में कमिश्नर ने मेडिकल कालेज तथा जिला चिकित्सालय में समुचित साफ-सफाई रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मेडिकल कालेज और जिला चिकित्सालय शहडोल की साफ-सफाई की सतत मानिटरिंग की जाएं तथा शहडोल संभाग के अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कमिश्नर ने संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन को निर्देश दिए है कि वे संभाग के सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश देे कि शहडोल संभाग के सभी स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र स्वच्छ और सुंदर हो, स्वास्थ्य केन्द्रों में सतत साफ सफाई हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
शासन से प्राप्त निर्देशों का अक्षरसः पालन करें
बैठक में कमिश्नर ने स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिये शासन से प्राप्त निर्देशो का अक्षरसः पालन कराना सुनिश्चित कराएं। बैठक में कमिश्नर द्वारा वनाधिकार पत्रों के वितरण की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
बैठक में डीन मेडिकल कालेज डा. मिलिंद शिरालकर, उपायुक्त राजस्व डीपी वर्मन, संयुक्त संचालक शिक्षा सहदेव मरावी, उपायुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग जगदीश सरवटे, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास बीएल प्रजापति, जिला आयुष अधिकारी श्रीमती हेमलता सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page