मध्य प्रदेशसिवनी दर्पण

सिवनी में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजो की संख्या

45 नए मरीज मिलें, वही 47 हुए स्वस्थ कोरोना के 249 एक्टिव केस

सिवनी।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 45 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें सिवनी नगरीय क्षेत्र के भैरोगंज का 43 वर्षीय एवं 24 वर्षीय पुरूष, तिलकवार्ड का 50 वर्षीय पुरूष, सीव्हीरमन वार्ड की 28 वर्षीय महिला, गांधी वार्ड का 70 वर्षीय पुरूष, विशाल कालोनी का 63 वर्षीय पुरूष एवं 48 वर्षीय महिला, पुलिस लाईन की 43 वर्षीय महिला, बाबूजी नगर का 61 वर्षीय पुरूष, 14 वर्षीय बालक, 51 वर्षीय एवं 28 वर्षीय महिला तथा 11 वर्षीय बालिका, टैगोर वार्ड का 55 वर्षीय पुरूष, गल्लागोदाम का 63 वर्षीय पुरूष, केसरी नगर का 57 वर्षीय पुरूष, पंडया वकील कालोनी सिवनी की 35 वर्षीय महिला, ग्राम नगझर की 25 वर्षीय महिला एवं 45 वर्षीय 34 वर्षीय दो पुरूष, ग्राम लूघरवाड़ा की 46 वर्षीय महिला, ग्राम चावड़ी की 35 वर्षीय महिला, ग्राम कान्हीवाड़ा का 1.5 वर्षीय बालक, छपारा विकासखण्ड के ग्राम प्रतापगढ़ की 64 वर्षीय महिला, ललमटिया की 38 वर्षीय महिला एवं 43 वर्षीय, 20 वर्षीय पुरूष, ग्राम गोकुलपुर का 25 वर्षीय पुरूष, हनुमान कालोनी की 30 वर्षीय महिला एवं 6 वर्षीय बालक, महाराणा प्रताप कालोनी का 30 वर्षीय पुरूष, ग्राम पांडयाछपारा की 25 वर्षीय महिला, भीमगढ़ कालोनी का 44 वर्षीय पुरूष, बरघाट विकासखण्ड के ग्राम मानेगांव का 30 वर्षीय पुरूष, ग्राम डोरली की 36 वर्षीय महिला, ग्राम गांगपुर की 32 वर्षीय महिला, ग्राम पिण्डरई कलॉ का 55 वर्षीय पुरूष, अंखीवाड़ा का 51 वर्षीय पुरूष तथा लखनादौन मुख्यालय के 55 वर्षीय, 30 वर्षीय पुरूष एवं ग्राम धूमा का 50 वर्षीय पुरूष, केवलारी विकासखण्ड की 39 वर्षीय महिला तथा धनौरा विकासखण्ड का 39 वर्षीय पुरूष तथा ग्राम गनेरी का 36 वर्षीय पुरूष तथा घंसौर विकासखण्ड ग्राम खामदेही का 43 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं विगत दिवस 47 मरीज पूर्णतः स्वस्थ चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 17796 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 788 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 532 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 249 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 114 मरीज होम क्वारेंटीन में हैं जिनकी सतत निगरानी कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर के माध्यम से की जा रही है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page