मध्य प्रदेशसतना दर्पण

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला

उचेहरा।थाना जसो अन्तर्गत ग्राम गढ़वा में आरोपी श्रीकेश कुशवाहा पिता ठुल्लू उम्र 20 वर्ष ग्राम गढ़वा के द्वारा अपने दोस्त तेजभान निवासी ग्राम कुलगढ़ी चौकी पोंडी को त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में गढ़वा मोड़ पर कुल्हाड़ी से गर्दन एवं कमर के पास हमला किया गया और कुल्हाड़ी को जंगल में फेंक कर उचेहरा रोड तरफ मोटर साइकिल से भागने लगा जो चौकी प्रभारी परस्मनिया उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे को सूचना मिलने पर तत्काल ही पुलिस बल के साथ परस्मानिया चौराहे पर पहुंचे तो आरोपी राजा बाबा के घर की बाउंड्री कूदकर अंदर जाकर छुप गया। पुलिस द्वारा गांव वालो की सहायता से घेराबंदी कर पकड़कर अपनी अभिरक्षा में लिया गया और घायल तेजभान को तत्काल ही इलाज वास्ते एक गांव के व्यक्ति के साथ उचेहरा अस्पताल रवाना करवाया गया और आरोपी को और मोटरसाइकिल को चौकी परसमनिया लाया गया। घटना की जानकारी थाना जसो और थाना उचेहरा को दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page