मध्य प्रदेशसतना दर्पण
सिंहपुर थाने की घटना अत्यंत शर्मनाक तथा दुर्भाग्यपूर्ण

सतना। सांसद गणेश सिंह ने सिंहपुर थाने में घटित घटना को अत्यंत शर्मनाक तथा दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि थाने के अन्दर इस तरह की वारदात होना अपने आप में आष्चर्य जनक है। मै पूरी घटना की निंदा करता हूॅ, सांसद श्री सिंह ने मान0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा जुडिशियल जांच एवं एफ.आई.आर. करने के आदेश देने एवं पीड़ित परिवार को 10 लाख रू0 की सहायता राशि दिये जाने के निर्णय का स्वागत करता हॅ। सांसद श्री सिंह ने नागरिकों से तथा मृतक परिजनों से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा है कि घटना अत्यंत निंदनीय है अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है किन्तु शान्ति एवं सद्भाव बनाये रखना हम के लिए अत्यंत जरूरी है।



