चित्तार माता मंदिर के चारों ओर अवैध मुरम खुदाई पेड़ों को पहुँचा रहें नुक्सान

जबलपुर। शहर से 40 किलोमीटर की दूरी पर पाटन शहपुरा मार्ग पर ग्राम पंचयात ग्वारी के पास पहाड़ी पर बने मन्दिर जिसमें विराजमान है माता चित्तार देवी यहाँ का नजारा पूर्व मे पहाड़ी पर जिस ओर देखो पत्थर नज़र आते थे, विगत 20 वर्षों पहले ग्रामीणों के अथक प्रयासों से मंदिर का निर्माण कराया गया । सभी ने विधि विधान से माता चित्तार देवी की प्रतिमा को विराजमान कराया था ।और पहाड़ी के चारो तरफ वृक्षारोपण कराया गया । इस माता के मंदिर की मान्यता है जो भी भक्त सच्चे मन से माता की आराधना करता है माता उन सभी भक्तो की मनोकामना पूर्ण करती है । आयोजन समिति द्वारा कई वर्षो से मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमे दूर दूर से लोगो का आना इस मंदिर में लगा रहता हैं । मन्दिर के चारो ओर सुंदर हरे भरे पेड़ है जहा तक देखो हर तरफ हरियाली दिखाई देती है । मंदिर के आस पास निवास कर रहे ग्रामीणों के लोगों द्वारा अथक प्रयास से ही संभव हो पाया था । लेकिन विगत कुछ समय से मन्दिर की पहाड़ियों से खनन माफियाओं के द्वारा लगातार रात दिन पहाड़ी से मुरुम की खुदाई की जा रही है । ग्रामीणों के द्वारा जबलपुर माइनिंग विभाग ,पाटन एस डी एम ,पुलिस प्रशासन व वन विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई थी लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया एवं उक्त स्थान पर लगातार खनन माफियाओं के द्वारा मुरम का आवेध उत्खनन आज भी किया जा रहा है । जिससे राज्य शासन को राजस्व की हानि तो हो रही है । मंदिर के चारो तरफ लगें पेड़ पौधों को भी हानि पहुंचा रहें हैं । ग्रामीणों की मांग है कि अवैध उत्खनन करने वालो पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए । और वन विभाग के द्वारा पहाड़ी के चारों ओर फेंसिंग की जाय जिससे ग्रामीणों के द्वारा किया गया वृक्षारोपण सुरक्षित रहें ।



