लापता व्यक्ति का मिला शव जांच में जुटी पुलिस

दमोह।लापता हुए एक व्यक्ति का शव मिलने का घटना क्रम सामने आया है। प्राप्तजानकारी के अनुसार मृतक गुलजार पिता हल्लु सिंह गौड़ उम्र 50 वर्ष दिनांक 26 सितंबर को रोजाना की तरह प्लांटेशन की रखवाली जॉब अपनी साइकिल से कुल्हाड़ी लेकर गया था। जिसके वापस घर न आने पर मृतक की पत्नी ने चौकी पर गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस लगातार व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस को सुबह सूचना मिली कि ग्राम भजिया के प्लांटेशन में पेड़ के नीचे शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद जबेरा थाना प्रभारी केके तिवारी एवं सिग्रामपुर चौकी प्रभारी एलपी तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर शव की पंचनामा कार्यवाही की गई एवं मर्ग कायम कर घटना क्रम को विवेचना में लिया गया। घटना क्रम में प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि मृतक के बाएं पैर में किसी जहरीले जीव जंतु के काटने का निशान पाया गया है। बहरहाल पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेजा है।



