लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा बिरला सीमेंट

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भूमिका संदिग्ध
सतना।सीमेंट फैक्ट्री रह वासियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। क्या आम जनता की जिंदगी इतनी सस्ती है कि कोई भी उसे बर्बाद कर देगा।अगर नहीं तो फिर लंबे समय से लोगों के जीवन को खतरा खतरे में डालने वाले बिरला कारपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ शासन प्रशासन कोई कार्रवाई क्यों नहीं करता है।वैसे भी सीमेंट फैक्टियों का पर्यावरण प्रदूषण बढ़ाने में कोई मुकाबला नहीं है।बता दें कि सतना नगर के घूरडांग क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बिरला कारपोरेशन सांस संबंधी बीमारी की सौगात में दे रहा है। लगातार घूरडांग क्षेत्र में रहने वाले लोग जीवन सलामत रखने के लिए लापरवाह बिरला कारपोरेशन लिमिटेड के सामने आवाज उठाई गई पर सुनवाई नहीं हुई।
वाइट
ऋषि राज सिंह शिकायतकर्ता
बिरला फैक्ट्री के कोल हैंडलिंग क्षेत्र में डस्ट का उत्सर्जन लोगों के लिए खतरनाक साबित होता है।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सांठगांठ करते हुए बिरला कारपोरेशन लिमिटेड अपनी मनमर्जी को अंजाम देता है।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सतना और बिरला कारपोरेशन लिमिटेड के बीच चोली दामन का साथ है।
बाइट
सरोज सिंह
स्थानीय रहवासी
सीमेंट फैक्ट्री की मनमानी के कारण लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है।



