स्कूलों से चोरी हुई सिलेंडरों का अब तक नहीं लगा सुराग

- शिकायत के हफ्तों बाद चोर पुलिस गिरफ्त से बाहर।
डिंडोरी। जिले के प्राथमिक शालाओं में हुई सिलेंडर गैस की चोरी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान स्कूल टोटल बंद हैं, किचन रूमों मैं महीनों से ताला लटक रहा है, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने सिलेंडर गैस को पार कर दिया, शिकायत के हफ्तों बाद भी चोरी हुए सिलेंडर गैसों का कोई सुराग नहीं लग पाया है और ना ही अज्ञात आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ पाए हैं जिससे अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद हैं और आने वाले दिनों में इस तरह की चोरी करने के और भी मामले सामने आ सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्षों में शासन द्वारा माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक स्कूलों में मध्यान्ह भोजन संचालन करने के लिए सिलेंडर गैस व चूल्हा खरीदी करने की डाली शासन द्वारा जारी की गई थी, जहां जिम्मेदार शिक्षकों ने गैस व चूहे की खरीदी कर मध्यान भोजन का संचालन करवाया जा रहा था,लेकिन गैस सिलेंडर चोरी हो जाने से स्कूल स्टाफ की परेशानी बढ़ गई है।
- शिकायत के बाद भी नहीं लग सका सुराग
कोतवाली थाना अंतर्गत कुकर्रामठ गांव स्थित नदिया टोला के प्राथमिक शाला स्कूल भवन से दो गैस टंकी चोरों ने पार कर दिया, साथ ही गैस टंकियों के साथ साथ गैस चूल्हा भी ले गए। इसी तरह प्राथमिक शाला रसोई मैं भी अज्ञात चोरों ने किचन रूम का ताला तोड़कर गैस की टंकी चुरा कर ले गए, वही प्राथमिक स्कूल खाम्हा मैं भी अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर गैस टंकी चुरा ले गए, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बताया कि गैस चोरी होने की शिकायतें भी कोतवाली पुलिस से की गई है, बावजूद अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया और ना ही गैस टंकी की कोई जानकारी लग पाई है।चोरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही ना होने से अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद हैं।



