खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणलाइफस्‍टाइलवायलर न्युजशिक्षा दर्पण

स्कूल कमेटी में गबन के खिलाफ मुहिम तेज।

प्रतिनिधिमंडल ने की सख्त कार्यवाही की मांग।

जबलपुर। कहते हैं अन्याय करने वाले से ज्यादा बड़ा गुनहगार वो होता है जो अन्याय के विरुद्ध आवाज नहीं उठाता। क्योंकि इससे अन्याय करने वालों का न केवल मनोबल बढ़ता है बल्कि वे निरंकुश और अहंकारी हो जाते हैं। फिर उनकी कार्यशैली सेवकों की नहीं रहती, बल्कि शासकों की हो जाती है। शासकों से बढ़कर वह जनता के लिए पीड़ा का कारण बन जाते हैं। विगत दिनों बड़ा बाग स्थित हुसैनिया गर्ल्स स्कूल में कमेटी के शीर्ष पद पर बैठे लोगों द्वारा गबन किए जाने की बात को ताज उस्मानी, इमरान खान द्वारा जोर-शोर से उठाया गया।
उनकी एक छोटी सी शुरुआत आज इस भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा रूप ले चुकी है। भ्रष्टाचारियों से जनता के पैसे की पाई पाई वसूलना एक लक्ष्य है और साथ ही उन्हें एक ऐसा सबक भी देना है। की दोबारा फिर ऐसी घटना ना घटे।
आज एक प्रति प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर महोदय से हुसैनिया गर्ल्स स्कूल के 67 लाख रुपये गबन करने वाले अध्यक्ष-सचिव और अन्य सदस्य पदाधिकारियों के खिलाफ एक लिखित शिकायत ज्ञापन के माध्यम से की और उच्चस्तरीय जांच एवं एफ.आई.आर. की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि मुस्लिम बाहुल्य इलाके में गरीबी होने के बाद मेहनत मजदूरी करने वाले माँ-बाप अपनी बच्चियों को स्कूल में पढ़ा रहे हैं और सफेदपोश कमेटी के लोग गरीब बच्चियों की फीस का पैसा 2005 से आज 2020 तक 67 लाख रुपये खा चुके हैं।
कलेक्टर महोदय ने सख्त कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
ज्ञापन सौपते वक्त अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष जनाब अमीन क़ुरैशी , शाकिर क़ुरैशी, हामिद मंसूरी, आज़ाद अंसारी,मुख्तार अंसारी, ताज उस्मानी, बाबू आसिफ, निहाल क़ुरैशी,इमरान खान, सद्दाम हुसैन, अकरम अंसारी एवं नोशद अहमद मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page