नरसिंहपुर दर्पण

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गूंजे क्षेत्र की समस्या।

गाडरवारा। गत दिवस जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में क्षेत्र की सड़कों एवं यातायात की समस्याओं को स्थानीय प्रतिनिधियों ने उठाया। विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता बंटू ने बताया गाडरवारा।पिपरिया रोड पर सड़क के किनारे साइड शोल्डर नहीं होने के कारण बहुत परेशानी हो रही है। जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में नांदनेर में तेल के कुप्पे ले जा रहे ट्रक के पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु हो गई थी। इसलिए गाडरवारा क्षेत्र की सड़कों में साइड शोल्डर तुरंत भरा जाए जिससे सड़क दुर्घटनाएं कम हों। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अरुण बड़कुर ने स्टेट हाइवे पर कामती रोड के गड्ढे भरने और सदस्य महेश मालपानी ने शांतिदूत तिराहे से पुराने बस स्टैंड तक अराजक यातायात में सुधार का मुद्दा उठाया। जिसका विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता ने समर्थन किया। उक्त बैठक सांसद राव उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बीते दिवस संपन्न हुई। इस बैठक में राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल, तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा, कलेक्टर वेद प्रकाश, अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर, एएसपी राजेश तिवारी, जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव और समिति के सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page