नरसिंहपुर दर्पण

रोटरी क्लब ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जयंती मनाई।

गाडरवारा। रोटरी क्लब के सदस्यों के सहयोग से महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर रोटरी अध्यक्ष जवाहर शर्मा ने गांधी जी और सचिव राजेश गुप्ता ने लालबहादुर शास्त्री की फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत कर जनजागृति अभियान चलाया। जिसमे वरिष्ठ रोटेरियन डॉ उमाशंकर दुबे ने गांधी जी के स्वच्छता और सफाई के सन्देश को कोरोना काल मे कितना प्रासंगिक है उसके महत्व को रेखांकित करने के साथ साथ सोशल डिस्टेंस के मास्क को अपने दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।
आज के कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अभिषेक बडकुर ,रो अशोक राजपूत, रो राजीव जैन,रो सुरेन्द्र साहू,रो अरुण तिवारी, रो मनोज वसा,रो मनोज कोचर रो प्रियांक सोनी रो अखिलेश राय उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे झंडा चौक पर रोटरी क्लब द्वारा लगभग 500 मास्क का वितरण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page