नरसिंहपुर दर्पण
तेन्दूखेड़ा एस डी एम ने चलाया स्वच्छता अभियान, खुद उठाया कचड़ा।

तेन्दूखेड़ा। विगत एक पखवाड़े से नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नगर में सफाई व्यवस्था चरमारई है। जगह जगह कचड़े के ढेर से और गंदगी का आलम है। नगर में फैले कचड़े को समेटने आज सुबह से ही अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री राजपूत ने स्वंय मोर्चा सभालते हुए स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमे नगर परिषद के कर्मचारी स्वयं सम्मिलित होकर आगे आकर इस अभियान में सहभागी बने। इस अवसर पर एस डी एम ने स्वयं कचड़े की ढेर कचड़े गाड़ी में डालते नजर आये।



