पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एनएमओपीएस संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

पन्ना। गांधी जयंती पर नेशनल मूवमेंट फाॅर ओल्ड पेंशन स्कीम संघ के प्रांतीय आहवान पर जिला इकाई पन्ना द्वारा जिले की समस्त तहसीलों में संघ पदाधिकारियों द्वारा बहु प्रतिक्षित मुख्य मांग पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पन्ना में संघ के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह परमार एवं विनोद अवस्थी तथा अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा पन्ना के जिला अध्यक्ष के.पी. यादव, संयोजक कमलेश त्रिपाठी, अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ बी.पी. परौहा, हेमन्त सिंह परमार, अध्यक्ष लघु कर्मचारी संघ अशोक पाण्डेय, प्रांतीय उपाध्यक्ष ट्राईवेल वेलफेयर टीचर्स एसोसियेशन संजय शुक्ला के संयुक्त नेतृत्व में कलेक्टर प्रतिनिधि पन्ना को ज्ञापन सौपा गया ज्ञापन में बताया गया कि लगभग 6,50,000 कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व परिवार पेंशन बहाल करवाई जाये साथ ही मृतक शासकीय सेवकों को केन्द्र के समान परिपार पेंशन बहाल करवाई जाये गौरतलब है कि लगभग सभी विभागों के लोक सेवक एक लंबे अरसे से शासन प्रशासन से व केन्द्र सरकार से 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दीघ्र्र कालिक समय से संघर्ष रत है जिस पर शासन द्वारा अनेकों बार आश्वासन देकर कर्मचारियों को मात्र गुमराह करने का कार्य किया गया है । आज उक्त मांग के लिए समस्त कर्मचारी संघ एक बार पुनः लामबंद हो चुका है । ज्ञापन सौपने वालों में मुख्य रूप से जय करण पटेल, शिवकांत बागरी, राकेश कुमार तिवारी, अजय तिवारी, अमित परमार, रजा खान, महफूज खान, कामता साहू, अम्बुज श्रीवास्तव, महेन्द्र यादव, सतेन्द्र प्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह बागरी, रामाधार चैरसिया, रामकेश चैरसिया, वीरेन्द्र कुमार शर्मा, सुनील कुमार केसरी, ओम प्रकाश चतुर्वेदी अभय शर्मा गोविंद तिवारी, गोविंद जडिया, अजीत चैहान प्रमोद मिश्रा, राज कुमार मिश्रा, सचिन जोशी नरेश पटेल संजय दुबे जीतेन्द्र कुमार खरे, संघमित्रा, इरशाद मोहम्मद, मुकेश कुमार खरे, राज कुमार सेन, राम कुमार प्रजापति, राजेन्द्र कुमार त्रिवेदी, नरेश पटेल, दिलीप कुमार, मनोज गुप्ता अभिलाषा गुप्ता, विजय सेन कमल किशोर साहू, संजय दुबे सहित बडी तादाद में कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे ।



