मण्डला मे कोरोना का कहर

आज मिले 13 नए कोरोना पॉजीटिव केस
मण्डला।जिले में नही थम रहा है कोरोना का कहर आज मण्डला 02 अक्टूबर 2020 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर को शाम 4 बजे से 2 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक 13 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार ब्लाक नैनपुर के वार्ड नं 11में 55 वर्षीय पुरूष ग्राम चोचोली में 26 वर्षीय महिला, ग्राम देवगांव में 19 वर्षीय युवती वार्ड नं 15 के बम्हनी में 52 वर्षीय महिला, ग्राम बिंझिया 58 वर्षीय महिला बम्हनी के वार्ड नं 15 58 वर्षीय पुरुष एव 30 वर्षीय महिला, बिछिया के ग्राम जयंतीपुर में 28 वर्षीय महिला ग्राम देवदरा 31 वर्षीय पुरुष बिछिया विकास खण्ड के नकावल में 76 वर्षीय महिला विकाश खंड मंडला के बिनेका में 28 वर्षीय महिला महराजपुर मंडला में 30 वर्षीय महिला श्रीराम वार्ड मंडला में 35 वर्षीय पुरूष, इन सभी लोगो की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।



