मध्य प्रदेशसतना दर्पण

पिछड़ा वर्ग आयोग की तरह हो सवर्ण आयोग का गठन


सतनाा।मध्यप्रदेश के मैहर से चर्चित विधायक नारायण त्रिपाठी ने विगत 29 सितम्बर को कैबिनेट की बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किये जाने को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें और उनकी कैबिनेट को बधाई संप्रेषित की है।साथ ही मैहर विधायक ने माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी कैबिनेट का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मध्यप्रदेश के करोडो सवर्णों की भावनाओं के अनुरूप सवर्ण आयोग के गठन की मांग की है। नारायण त्रिपाठी ने मांग कर कहा है कि आज जब सभी वर्गो के संरक्षण और सवर्धन हेतु आयोग गठित किये गए है वही सवर्ण वर्ग भी चाहता है कि उनके बारे में भी सरकारे कुछ सोचे क्योकि ब्राह्मण ठाकुर और कायस्थ आज अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है उसे लगने लगा है कि सरकारे उनकी तमाम तरह से उपेक्षा कर रही है। क्योकि इन जातियो ने हमेशा समाज को साथ ले आगे बढ़ने बढ़ाने में हमेशा से अग्रणी भूमिका निभाई है। नारायण त्रिपाठी ने माननीय मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट करा अतिसीघ्र विचार किये जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page