जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कोविड वार्ड में ड्यूटी के दौरान खुद संक्रमित हुई स्टॉफ नर्स

जबलपुर। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स श्रीमती सीमा विनीत कुमार के आईसीएमआर के समीप स्थित निवास पहुँचकर परिवारजनों से भेंट की और उनके असमय निधन पर दुख व्यक्त करते हुये प्रशासन की ओर से शोक संवेदनायें व्यक्त की । सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में ड्यूटी के दौरान खुद संक्रमित हुई स्टॉफ नर्स श्रीमती सीमा विनीत कुमार की गत दिवस कोविड वार्ड में ही उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी । कलेक्टर श्री शर्मा ने श्रीमती कुमार को सच्चे अर्थों में कोरोना वारियर बताया तथा कोरोना मरीजों को उनके द्वारा दी गई सेवाओं को याद किया । शर्मा ने इस अवसर पर श्रीमती सीमा विनीत कुमार के पति को सांत्वना देते हुये मेडिकल कॉलेज और शासन की ओर से मिलने वाली सहायता शीघ्र उपलब्ध कराये जाने के प्रति आश्वस्त भी किया । उन्होंने इस मौके पर स्व.सीमा विनीत कुमार के पति विनीत को शासन की ओर से भेजा गया कोरोना योद्धा सम्मान प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया । डीन मेडिकल कॉलेज डॉ प्रदीप कसार एवं अधीक्षक डॉ राजेश तिवारी भी इस दौरान कलेक्टर के साथ मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page