गिरफ्तारी के विरोध में धरना देकर किया गया मौन विरोध

उचेहरा।महात्मा गांधी जी के जयंती के उपलक्ष्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊँचेहरा द्वारा बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी की मूर्ति में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन कांत पाठक व नागौद के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह द्वारा माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा के समक्ष राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के खिलाफ मौन धरना देकर विरोध किया गया।साथ ही कृषि बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर तहसीलदार उचेहरा को ज्ञापन सौंपा गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उचेहरा ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह आदित्य प्रताप सिंह उमेश कुमार गौतम विनय ताम्रकार का पुष्पेंद्र सिंह आनंद बहादुर सिंह कृष्ण बिहारी जी राजेंद्र ताम्रकार मुबारक अली रसीद शाह अक्षय सिंह शिवेंद्र सिंह सीटू राजकिशोर बर्मन बृजेश शुक्ला सुरेश दास गुरु राजकुमार ताम्रकार इरफान खान लकी मोइन खान सियासी चौधरी सोनू पांडे प्रभा चौधरी सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे



