प्रेमिका का हत्यारा भेजा गया जेल

सतना।फरियादी राजबहादुर साकेत पिता रामाश्रय साकेत उम्र 43 वर्ष निवासी बेला थाना रामपुर बाघेलान का थाना रामपुर बाघेलान आकर रिपोर्ट लेख कराया कि उसकी पत्नी माला उर्फ दीपा साकेत उम्र 40 वर्ष की दिनांक 25.09.2020 को घर बेला से महाराज पब्लिक स्कूल बेला रोजाना की तरह खाना बनाने सुबह 08.00 बजे निकली थी जो शाम 06.00 बजे तक वापस घर नही आई स्कूल में जाकर पता किया तो बताए की 05.30 बजे तक स्कूल में ही थी उसके बाद विद्यालय से चली गई है जिसकी पता तलास आस पास नात रिस्तेदारी में किया कोई पता नही चला है । रिपोर्ट पर थाना में गुम इंशान क्र. 56 / 20 पंजीबद्ध किया गया । दिनांक 28.09.2020 को विश्वसनीय सूत्रो से जानकारी मिली कि ग्राम केसौरा लिलजी बाँध के नीचे एक महिला की लास पड़ी है । फरियादी राजबहादुर एवं ग्राम वासियो की उपस्थिति में पुलिस टीम द्वारा मृतिका की पहचान गुमशुदा माला उर्फ दीपा साकेत पति राजबहादुर साकेत उम्र 40 वर्ष निवासी बेला की गई, थाना रामपुर बाघेलान में मर्ग क्र. 123 / 2020 धारा 174 जा.फौ. का पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया । मर्ग जाँच पर मृतिका माला उर्फ दीपा साकेत की मृत्यु डाक्टर द्वारा पी.एम. रिपोर्ट में गला दबाने स्वास अवरूद्ध होने से लेख करने पर अप.क्र. 788/2020 धारा 302,201 ता.हि. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के आदेशानुसार थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा थाना स्तर पर टीम गठित कर, घटना को कड़ी दर कड़ी जोड़कर एवं भौतिक साक्ष्य व श्रृंखलाबद्ध उत्कृष्ठ विवेचना के आधार पर आरोपी अशोक साकेत पिता भोदूलाल साकेत उम्र 41 वर्ष निवासी रानी तालाब मंदिर के पास थाना कोतवाली रीवा को दिनांक 02.10.2020 को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया गया । जो माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रिय जेल सतना में निरूद्ध किया गया है ।गिरफ्तार आरोपी का नाम पता – (01) अशोक साकेत पिता भोदूलाल साकेत उम्र 41 वर्ष निवासी रानी तालाब मंदिर के पास थाना कोतवाली रीवा (म.प्र.)
सराहनीय भूमिका :-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना रामपुर बाघेलान निरी. राजेन्द्र मिश्र, स.उ.नि. रविन्द्र द्विवेदी, आर. अनूप मिश्रा, आर. शिवकुमार तिवारी, आर. इन्द्रजीत अग्निहोत्री, आर. नितीस यादव, आर. जयबहादुर सिंह, आर. गौरव मिश्रा आर. देवेन्द्र सिंह, आरक्षक कृष्ण राज तोमर आदि की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही ।



