मध्य प्रदेश
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने मां शारदा के दरबार में मत्था टेका

सतना।जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने जिले की कमान संभालने के दूसरे दिन मां शारदा के दरबार में पहुंचकर मत्था टेका एवं जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मां शारदा से प्रार्थना की।इस मौके पर एस डी ओ पी मैहर हिमाली सोनी, थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान एवं चौकी प्रभारी एच एल मिश्रा मौजूद रहे ।



