मध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

कोविड-19 केयर सेंटर गोसलपुर में लोकार्पण किया


गोसलपुर। क्षेत्र के कोविड-19 के मामले सामने आ रहे थे। जिस कारण क्षेत्र के मरीजों को जनता जबलपुर ले जाने में परेशानी महसूस करती थी। गोसलपुर स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 सेंटर भवन का सिहोरा विधायक नंदनी मरावी के द्वारा 2 अक्टूबर दिन शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। कोविड केयर सेंटर का कार्यक्रम जियोसिन इंडस्ट्रीज के वाइस चेयरमैन यश पाठक की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिहोरा विधायक नंदनी मरावी और विशिष्ट अतिथि एसपी जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा, एसडीएम सिहोरा चंद्र प्रताप गोहिल, सीएमएचओ जबलपुर डॉ रत्नेश कुरारिया , की उपस्थिति में किया गया। कोविड-19 सेंटर भवन यश पाठक की जनभागीदारी करीब 20 लाख की लागत से भवन को और कोविड केयर सेंटर मै 6 पलंग बिस्तर को बनवाया गया है। इस सेंटर में जनरेटर व्यवस्था, ऑक्सीजन व्यवस्था, भाप लेने की मशीन व्यवस्था, सहित आधुनिक उपकरण की व्यवस्था बनाई गई है। कार्यक्रम के अंत में दो लाख की राशि सिहोरा विधायक नंदनी मरावी ने भविष्य को देखते हुए कोविड 19 केयर सेंटर गोसलपुर में देने की घोषणा किया है। कार्यक्रम में उपस्थित गोविंद राय, राजमणि बघेल, पुष्प राज बघेल, ड्रा दीपक गायकवाड़ सरपंच सुखदेव पटेल , दिनेश सिंह , संदीपदास गुप्ता, आदि उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page