गांधी जयंती के उपलक्ष्य में संवेदना वेलफेयर सोसाईटी ने की एक मुहिम की शुरुआत

सतना।संवेदना वेलफेयर सोसाईटी जो पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों मे अग्रसर रही है ।अभी दुनिया में महामारी अपनी चरम सीमा पे है , लोगों को खाने पीने में समस्या है और वैसे ही बेज़ुबान बेघर जानवर भी खाद्यान की समस्या से जूझ रहें हैं ।इन्हीं सबको ध्यान मे रखते हुए आज गांधी जयंती की उपलक्ष्य में संवेदना वेलफेयर सोसायटी ने एक नई मुहिम की शुरुआत की है एवं लोगों से आग्रह किया है कि जो बेज़ुबान जानवर हैं इनका कोई नहीं होता, ये भूखे रहते है ,और भोजन के अभाव में प्राण त्याग देते हैं, इसलिए समाज के लोगों से टीम के सदस्यों का आग्रह है कि जिनके भी घर के बाहर घूमते हुए जानवर दिखें , उन्हें अवश्य खाने के लिए कुछ न कुछ दें।
इस कार्यक्रम मे टीम के अध्यक्ष गौरव शुक्ला, उपाध्यक्ष आस्था सिंह, सचिव विकाश मिश्रा बेटू, कोषाध्यक्ष रोहित सिंह लड्डू, संरक्षक अभिनव सिंह, स्वस्तिक दास, श्रेयांश श्रीवास्तव ,साक्षी सिंह और रवि द्विवेदी शामिल रहें।



