जीआईएफ में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण

जबलपुर। सुरक्षा संस्थान ग्रे आयरन फाउंड्री जबलपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के सुअवसर पर महाप्रबन्धक श्री अजय सिंह के कुशल मार्ग पर निर्माणी परिसर पर साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया गया इस मौके पर महाप्रबन्धक श्री अजय सिंह के एस मीणा संयुक्त महाप्रबन्धक उप महाप्रबंधक प्रशासन राजा राम सालके, एस के प्रसाद सहायक कार्य प्रबंधक, सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारियों,यूनियन,एसोसिएशन, जेसीएम, वर्क्स कमेटी के पदाधिकारी ने निमाणी को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया ।अनिल शुक्ला सहायक जन सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि वृक्षारोपण मानव जीवन का आधार है, केवल बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने में ही नहीं बल्कि जलवायु एवं शुद्ध वातावरण के संतुलन में भी वृक्षों का योगदान सर्वोपरि मानते हुए महाप्रबंधक श्री अजय सिंह ने निर्माण परिसर में भारी संख्या में वृक्षारोपण कर निर्माणी को हरा भरा और स्वच्छ बनाये रखने में सभीको अपने अपने दायित्व का निर्वाहन करना आवश्यक है ।



