बजरंग दल ने जारी किया गौ सेवा जन सेवा

सतना। मैहर के संगीत विद्यालय के पीछे बरा मोहल्ला में और मलयान टोला पुरानी बस्ती किला के पास में एक एक गाय अपने चोट से गंभीर हालत में पड़ी हुई थी जिसकी सूचना अनिल बर्मन और तूसर बढ़ोलिया द्वारा रात्रि 9:30/ 10:00 बजे सूचना दी गई की एक गौ माता काफी गंभीर अवस्था पर चोटिल पड़ी हुई है!जैसे ही फोन पर जानकारी प्राप्त हुई
नगर संयोजक बजरंग दल पिंटू चौरसिया द्वारा तत्काल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को ले जाकर के
घायल गौ माता का इलाज किया गया और गौमाता को सुरक्षित किया गया साथ ही अपने ही निजी वाहन से गौ माता को गौशाला तक पहुंचाया गया ताकि गौ माता की सेवा और सुरक्षा अच्छे से हो सके पशु चिकित्सक डॉ प्रमोद द्वारा गौ माता का इलाज किया गया बजरंग दल के नगर संयोजक के साथ उनके सभी कार्यकर्ता सूरज चौरसिया पियूष चौरसिया , सनी मिश्रा ऋषिकेश त्रिपाठी गोलू भैया अनिल बर्मन, छोटू रजक, शिवम् आदि सभी लोग उपस्थित रहे।
बजरंग दल का एक ही नारा
गौ सेवा है धर्म हमारा



