आयुध निर्माणी में गांधी जयंती का आयोजन

आयुध कर्मियों ने लिया स्वच्छता और हरियाली का संकल्प
कटनी। आयधु निर्माणी बोर्ड मुख्यालय के निर्देशानुसार रक्षा प्रतिष्ठान आयुध निर्माणी कटनी के गांधी उद्यान में गांधी जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस बीच शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पिछले दो वर्षों की अवधि के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों का समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि, अस्थायी प्रभारी अधिकारी, एन. इक्का और उपस्थित अधिकारियों, यूनियन/एसोशिएशन के पदाधिकारियों, जेसीएम और कार्य समिति के सदस्यों ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी उपस्थितो ने राष्ट्र गान के गायन साथ महात्मा गांधी अमर रहें के नारे लगाए। इसी कड़ी में अधिकारियों और कर्मचारी प्रतिनिधियों ने गांधी उद्यान परिसर में वृक्षारोपण कर स्वच्छ भारत हरित, भारत मुहिम में हिस्सा लिया ।
गांधी जी के कार्य और विचारों में सिमटा हुआ है पूरा भारत
इस अवसर पर अस्थायी प्रभारी अधिकारी, एन. इक्का ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी जैसा महामानव सदियों में एक बार जन्म लेता है। उनके कार्य, विचार और आदर्श तब प्रासंगिक थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे। उनमे भारतीय संस्कृति और एक पूरी सामाजिक संरचना की व्यवस्था मिलती है।इस मौके पर प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.आर. भारती ने वर्तमान में कोरोना महामारी से बचाव और मास्क के सही इस्तेमाल व उपयोगिता पर विस्तृत रुप से बताया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रिया खोबरागड़े ने लोगों के बीच जन जागरूकता शिविर के अंतर्गत स्वच्छ सुरक्षित जीवन शैली और व्यक्तिगत स्वच्छता विषय पर बेहद अहम व्याख्यान प्रस्तुत किया। निर्माणी के अस्थायी प्रभारी अधिकारी के साथ सभी ने स्वच्छ हरित भारत की स्वच्छता शपथ ली और आवासीय परिसर में चलाई जा रही स्वच्छता मुहिम में योगदान करते हुए श्रमदान किया ।



