इलाज ना होने के अभाव में युवती की मौत के लगाए आरोप

- मौत के बाद परिजनों ने दी मीडिया को जानकारी।
डिंडोरी ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत सम्हार गांव की महिला अंजू लता की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने जिला अस्पताल में समय पर सही इलाज ना होने से युवती की मौत होने के आरोप लगाए गए हैं, आरोप लगाया गया कि जिला अस्पताल में सही इलाज ना होने की चलते युवती की मौत हुई है।आक्रोशित परिजन अस्पताल में ही हंगामा करने लगे।बताया गया कि युवती सिकल सेल की पेशेंट थी, जिन्हें 30 सितंबर को रात लगभग 2:00 बजे अस्पताल में एडमिट किया गया था, जिसकी कल मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही एवं ब्लड डोनेट करने वाले कर्मचारी की लापरवाही के कारण युवती की मौत हुई है। मृतक युवती के भाई की माने तो जिला अस्पताल में पिछले 3 दिनों से भर्ती मृतक अंजुलता की उचित देखरेख व इलाज नहीं किया गया, जिससे युवती ने दम तोड़ दिया



