डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित हुआ गिरफ्तार,न्यायालय ने भेजा जेल

डिंडोरी/शहपुरा। शाहपुरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने मंगलवार को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रकरण के आरोपी द्वारा सोमवार को उसके साथ बहला-फुसलाकर ले जाकर गलत काम किया गया है ।जिसकी सूचना पर थाना शहपुरा में अपराध क्रमांक 353/20 धारा 363,366,376(2) (एन), 506, आईपीसी व 3,4,5,6, पाक्सो एक्ट कायम करकर विवेचना मे लिया गया दौरान विवेचना आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी शहपुरा अखिलेश दाहिया द्वारा तत्काल टीम गठित कर रवाना किया जाकर 24 घंटे के अंदर आरोपी विजय सिंह पिता बाला सिंह सैय्याम उम्र 19 साल निवासी रावनकुण्ड को गिरफ्तार किया गया ।जिसे न्यायालय पेश किया गया उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शहपुरा अखिलेश दहिया, प्रधान आरक्षक दामोदर राव, जुबेर अली , विपिन जोशी, चंद्रशेखर चौबे, प्रदीप मिश्रा, संतोष यादव , आरक्षक आदित्य शुक्ला , पंकज सिंह , बृजेश तेकाम की मुख्य भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page