खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणलाइफस्‍टाइलवायलर न्युज

स्व.मनीषा बाल्मिक को कैंडल मार्च निकाल कर दी गई श्रद्धांजलि।

युवक कांग्रेस की कैंट इकाई ने किया याद।

जबलपुर। मनीषा बाल्मीकि साथ घटी घटनाक्रम पर पूरे देश में आक्रोश है इसी के तहत संस्कारधानी जबलपुर में भी उनकी याद और सम्मान में श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में युवा कांग्रेस कैंट विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र कुशवाहा के आव्हान एवं रितुराज मोनू डहेरिया ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव यादव की उपस्थिति में आज भगतसिंह वार्ड रांझी से प्रारंभ होकर सर्रापिपल, बड़ा पत्थर, सब्जी मंडी,रांझी होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर तक हाथरस पीड़ित बहन मनीषा बाल्मीक के सम्मान में एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया जिसमें युवा कांग्रेस के आव्हान पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति देकर बहन मनीषा को अपनी अपनी श्रंद्धाजलि अर्पित की तथा कैंडल मार्च के माध्यम से पीड़ित परिवार को शासन की तरफ से मदद करने की अपील की गई तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग की गई। इस अवसर पर शिव यादव, रविन्द्र कुशवाहा, रितुराज मोनू डहेरिया, राजेन्द्र मिश्रा, गोरैया यादव,इंद्रजीत कुशवाहा, संजीव साकेत, शिव पटेल,कमलेश सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, यतेंद्र सोनी,विकास अग्रवाल, युवराज चौधरी, पुष्पेंद्र साहू, सचिन सेन,देवेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र कोल, नरबद कोल,नीरज दुबे,उमेश,गुलशन कुशवाहा,सोनू कुशवाहा,नमन पटेल,हर्ष रैकवार, कुमारी दुर्गा लड़ियां, अंकुश पटेल,विजय चौधरी, राकेश,कमलेश, टीटू जग्गी,संजय कुशवाहा, विनय कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page