डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने से पांच मवेशियों की मौकें पर मौत

समनापुर थाना के कोको गांव का मामला
डिंडोरी ब्यूरो। जिले के समनापुर थाना अंतर्गत अमरपुर जनपद पंचायत के कोको ग्राम पंचायत में कल गुरुवार लगभग 1:00 बजे आकाशीय बिजली गिरने से पांच मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है,जबकि दो अन्य मवेशी घायल बताए जा रहे हैं। बताया गया कि घटना शुक्रवार दोपहर की है जब मवेशी खेतों की तरफ चरने के लिए गए हुए थे, तभी तेज गड़गड़ाहट से आकाशीय बिजली चमकी और चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया गया कि घटना में संतु पिता किरनू,चैनदास पिता बिरसिंह,लोटसिंह /बारेबैल,धर्मसिंह /देवलाल व प्रीतम/कखनू यादव के मवेशी की मौत हुई है। पीड़ितों ने शासन प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page