महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बासपा का विचार संगोष्ठी का आयोजन

डिंडोरी ब्यूरो। जिला मुख्यालय में बासपा के संस्थापक कांशीराम साहब की 14 वे महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर विचार संगोष्ठी आयोजित किया गया।जहां कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा अपने अपने विचार रखे गए एवं पार्टी को मजबूती के साथ आगे तक ले जाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बासपा के डिंडोरी जिला अध्यक्ष असगर सिद्दीकी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जबलपुर मुख्य जोन के प्रभारी उतम जाटव, बसपा विशिष्ट अतिथि माननीय हेतराम बर्मन पूर्व, जिलाध्यक्ष बसपा डिडोरी रमेशचंद्र सेन, दौलतराम बचैहा,शिवनदन बघेल,रामसमुच, भोला ,लल्लू प्रसाद, रमेश कुमार, नीलमणी अहिरवार, साहूलाल ,विजय सिंह पाटिल,रविकुमार अहिरवार ,सुरेश अहिरवार, उदय बर्मन आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।



