पुलिस ने गायत्री नगर गोलीकांड का किया खुलासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कटनी। पुलिस ने गायत्री नगर गोली कांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए 4 आरोपी के पास से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। बड़ी बात ये है इस बार पुलिस ने इस बार हथियारों की तस्करी करने से लेकर बेचे जाने वाले 4 आरोपियों को भी पकड़ लिया गया जिन पर 513//2020 धारा 452, 307 अपराध क्रमांक 561/2020 की धारा25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर न्यायालय में पेश किया। कटनी जिले के गायत्री नगर थाना क्षेत्र में 15 दिन पहले हुए गोलीकांड के पीड़ित डी.के. जैकब की शिकायत पर 2 आरोपी के खिलाफ कोतवाली टीआई ने मामला दर्जकर कर आरोपी डोनाल्ड जैकब व डेनिस जैकब की तलाश शुरू की जिसके लिए एसपी ललित शाक्यवार के निर्देशन पर टीम गठित हुई और साइबर सेल के माध्यम से दोनों की लोक्शन ट्रैक कर आरोपियों को छिंदवाड़ा जिले से गिरफ्तार किया गया।आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर हथियार घर मे छिपाना कबूला गया जहां से पुलिस के हाथ 3 देशी पिस्टल, 2देशी कट्टा, 1 छकड़ी, 1 कपड़े का पट्टा जिसमे 12 बोर के 9राउंड, 13 नग 7.65एमएम के राउंड, 12 नग राउंड, एक डिब्बे में लोहे के6 किलो वजनी छर्रे, एयर गन के छर्रे समेत 3 नग बका, 1 चापर चाकू, 1 स्टील चाकू, व पुरानी बंदूक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर न्यायालय में पेश किया। वही पूरे मामले पर हुई कार्यवाही से खुश एसपी ललित शाक्यवार ने कोतवाली टीआई विजय विश्वकर्मा व उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए 10 हजार की नगद राशि से पुरष्कृत किया
01बाइट – ललित शाक्यवार(एस .पी .)



