जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री के प्रतिबंधात्मक आदेश के बाद भी बिक रही नर्मदा किनारे शराब


जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सन 2016 में नर्मदा परिक्रमा के दौरान यह घोषणा की थी कि नर्मदा नदी से पांच किमी. की दूरी तक कि बसाहट वाले क्षेत्रों में शराब का व्यापार नही किया जायेगा न ही बेची जाएंगी। इसके कारण बरगी नगर में शराब दुकान तो नही खोली गई , परन्तु क्षेत्र में शराब माफियाओ द्वारा धड़ल्ले से अवैध शराब बेची जा रही है । क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक माहौल बना हुआ है अवैध कार्य जुआ, सट्टा, गांजा का व्यापार अपने चरम पर है माफिया रेत का अवैध उत्खनन करने में भी कोई कमी नही कर रहे बरगी नगर चौकी से लगे टेमर व नर्मदा नदी के तटो से दिन रात अवैध रूप से रेत निकाली जा रही है सवाल यह है कि इन सभी कार्यो की जानकारी जब आम लोगो की चर्चा में है तो इसकी जानकारी पुलिस को भी होगी तो फिर इन दोषियों पर कार्यवाही क्यों नही हो रही क्या सभी मामले सेट है, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी में मोटी रकम पहुचाई जा रही है जिसके कारण माफिया खुलेआम शराब की बड़ी बड़ी खेप मंडला, घनसोर, धूमा इत्यादि जगह से लाकर बरगी नगर व आसपास के क्षेत्र में बेच रहे है । हालही में कुछ दिनों पहले गांजा की एक बड़ी खेप बरगी नगर में क्राईम ब्रांच द्वारा पकड़ी गई थी यह इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में अवैध कार्य अपने चरम पर बढ़ रहा है ।
इनका कहना हैं – रविसिंह चौहान सीएसपी बरगी –
अवैध कार्यो में लिप्त लोगो पर कार्यवाही के आदेश है अगर किसी स्टाफ की भूमिका सन्दिग्ध नजर आती हैं तो उन पर भी कार्यवाही होगी ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page