वर्षों से काबिज भूमि की बैगाओं को मिली वन अधिकार के पट्टे

महिला कांग्रेस कमेटी ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
डिंडोरी ब्यूरो। जिला महिला कांग्रेस डिंडौरी के सदस्यों द्वारा तहसीलदार डिंड़ौरी को राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कमेटी के डिंडोरी अध्यक्ष संतोषी साहू ने कहा मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार थी और आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री ओमकार सिंह मरकाम थे, उस समय आदिवासी बैगाओं के लिए कई जन कल्याणी योजनाओं की शुरुआत की गई। आज केंद्र और राज्य में बैठी भाजपा की सरकार आदिवासी बैगाओं को उनके अधिकार क्षेत्र से वंचित रखने का काम कर रही है।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि डिंड़ौरी जिला आदिवासी बैगाओं के नाम से जाना जाता है, जो अपने जीवन काल से जल, जंगल,जमीन की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं और उन्हीं के कारण आज जंगल सुरक्षित हैं।आदिवासी बैगा समुदाय आदिकाल से वनों में रहकर खेती किसानी कर अपना भरण-पोषण कर रहे हैं, उनके घरों की और उनकी माली हालत दयनीय है,वैसे भी आदिवासी बैगा समुदाय राष्ट्रीय मानव के नाम से जाने जाते हैं, लेकिन यह सरकार इन आदिवासियों से भेदभाव कर रही है। ज्ञापन के माध्यम से महिला कांग्रेस कमेटी डिंड़ौरी वर्षों से आदिवासी बैगाओं को सम्मान के रूप में वनाधिकार का पट्टा दिया जाने की मांग की जा रही है। ज्ञापन सौंपने के दौरान महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संतोषी साहू,मीराबाई, बैजयंती बाई, बिम्लेश्वरी,सोनवानी, लक्ष्मीबाई ठाकुर ,किरण बाई, कुंजलता सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



