म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान 15 से प्रारंभ

मंडला। बीते दिनों 10 अक्टूबर को म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई मंडला की आवश्यक बैठक पत्रकार भवन मंडला में आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रूप से जबलपुर से आए संघ के संभागीय अध्यक्ष दिनेश प्रीत की उपस्थिति रहीं,उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर 2020 से 15 सितंबर 2020 तक ही चलेगा,इसके बाद संघ की सदस्यता नहीं दी जाएगी।साथ ही उन्होंने संघ के सदस्यों को एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया। उक्त बैठक में यह भी निर्णय लिया गया हैं कि, संघ में जुड़ने/सदस्य बनने के लिए,जिस संस्थान में जुड़े हुए हैं उसका प्रेस कार्ड (टीवी चैनल/अखबार) का परिचय पत्र लाना आवश्यक होगा,साथ ही जो व्यक्ति टीवी चैनल व अखबार नहीं चलाता हैं उसका सदस्यता कार्ड नहीं बनाया जायेगा। आयोजित बैठक में संभागीय अध्यक्ष दिनेश प्रीत,जिला अध्यक्ष प्रकाश जयसवाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिव दोहरे, महासचिव कमलेश मिश्रा,आर.जी. देवांगन,देवेंद्र महान, योगेश चौरसिया,हरवंस ठाकुर,अनवर खान, संतोष नंदा, भूपेंद्र दोहरे, मदन पराते आदि उपस्थित रहें।



