सोडियम हाईपोक्लोराईड के घोल से विभिन्न स्थलों को किया गया विसंक्रमित

कटनीदर्पण। कलेक्टर एवं नगरनिगम प्रशासक शशिभूषण सिंह एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र धाकरे के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकनें के लिए निगम प्रशासन की कोरोना विनाशक रथों की गठित टीम के सदस्यों द्वारा अभियान चलाकर रोजाना चन्हित किये गए संक्रमित स्थलों के अतिरिक्त शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों, रहवासी स्थलों, गली मोहल्लों, स्कूल कॉलेजों, सरकारी ऑफिस एवं अस्पतालों के आस पास सेनेटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है।
सेनेटाईजेशन प्रभारी श्री पंकज निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि सेनेटाईजेशन कार्य के अन्तर्गत आज दिव्यांचल स्थित कोविड-19 केयर सेंटर का संपूर्ण परिसर, सिटी चौपाटी परिसर, के.सी.एस.स्कूल के बाजू स्थित चर्च के अंदर, गांधीगंज के विभिन्न स्थलों, कनकने स्कूल, झंडा बाजार, नई बस्ती स्थित जयप्रकाश वार्ड, बच्चा पहलवान गली नंबर -2, सौंधिया गली, नीलम हास्पिटल, बजाज पैथेलाजी नई बस्ती, सिविल लाईन, कृष्णा फर्नीचर के पास, उपकार्यालय माधवनगर के विभिन्न स्थलों, संजय नगर, डन कालोनी उपस्वास्थ्य केन्द्र, रोशन नगर के विभिन्न स्थलों, हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न स्थलों, दुबे कॉलोनी जिम के बाजू वाली गली, तुलसी गार्डन, द्वारका सिटी, रबर फैक्ट्री रोड, पुष्पगिरी कॉलोनी, शासकीय रेल पुलिस चौकी एन.के.जे, गायत्री नगर सहित नगर के अन्य चिन्हित संक्रमित स्थलों एवं अन्य रहवासी स्थलों में कोरोना विनाशक रथों के माध्यम से सोडियम हाईपोक्लोराईड के घोल से सनेटाईजेशन का कार्य किया गया।



