खबर से बौखलाए दलाल ने दी जान से मारने की धमकी

सतना। विगत 24 सितंबर को हुई घटना में हरि राय के संदर्भ में चलाई गई खबर पर राजीव शुक्ला को दी गई जान से मारने की धमकी कल दलाल विनोद शुक्ला द्वारा राजीव शुक्ला की गैरमौजूदगी में रात 10 बजे के लगभग घर जाकर अभद्र पूर्वक व्यवहार और गाली गलौज की गई तथा परिवार के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। बीते रात हुई घटना की निंदा करते हुए पत्रकार गण कड़ी कार्रवाई की मांग की है । आज दिनांक 10.10. 2020 को नगर पुलिस अधीक्षक सतना को फरियादी राजीव शुक्ला ने नामजद ज्ञापन सौंपा और उचित कार्यवाही की आस लगाई। नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा हुई घटना में उचित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया
ज्ञापन सौंपने में पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण परिषद के अध्यक्ष अंकित शर्मा सचिव आशीष कश्यप, प्रवक्ता राम नरेश शर्मा, आक्रोश वार्ता के संपादक विजय सिंह बिसेन, विंध्य टाइगर के ब्यूरो राज सोलंकी, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार बजाज एवं लोकेश सिंह राठौर सहित अन्य पत्रकार साथी भी उपस्थित रहे।



