मध्य प्रदेशसतना दर्पण

कलेक्टर एसपी ने किया मां शारदा मंदिर का मुआयना


मैहर।मां शारदा देवी प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं जिले के कलेक्टर अजय कटेसरिया एवं सतना पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव एवं सभी अधिकारियों के साथ सीढ़ियों से पैदल चलकर पहाड़ी परिसर एवं दर्शनार्थियों की व्यापक सुविधा मुहैया कराया जाने हेतू आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही मां शारदा देवी मंदिर परिसर पर बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों के सुविधा हेतु नवरात्रि मेले के संबंध में विस्तार पूर्वक निरीक्षण करते हुए बताया कि मंदिर परिसर में आने वाले दर्शनार्थियों को कोविड-19 के तहत शासन के नियमों के मापदंडों के अनुसार मास्क लगाकर 1 मीटर की दूरी बनाकर और सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए मंदिर परिसर पर दर्शनार्थियों की कोविड-19 के तहत जांच की टीमें गठित की गई हैं जांच के दौरान पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों को सिविल अस्पताल एवं देवी जी यात्री क्रमांक 3 में उपचार हेतु भर्ती कराया जाएगा साथ ही मंदिर परिसर की व्यवस्था पूर्वक दर्शनार्थियों को दर्शन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश स्थानीय अधिकारियों को भी दिए गए हैं इस संबंध में प्रशासक एसडीएम सुरेश अग्रवाल ने बताया कि मंदिर परिसर पर नवरात्रि मेले के दौरान सुचारू रूप से व्यवस्था बनाने में मंदिर प्रबंध समिति द्वारा व्यापक इंतजाम दर्शनार्थियों के लिए बिजली पानी इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है एस डी ओ पी हिमाली सोनी थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान तहसीलदार मानवेंद्र सिंह इस संबंध में मंदिर के पुजारी नितिन पांडे से भी विस्तृत चर्चा की गई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

सुधाकर त्रिपाठी जिला सतना जबलपुर दर्पण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page